फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिक जेल में होगा ः बालियान

Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सभा में मौजूद जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान।
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो 15 दिन में मिल मालिक मोदी जेल में होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां का किसान एकजुट होता तो तितावी मिल की तरह मलकपुर मिल भी नीलाम किया जा सकता था। रविवार को दिलीप विहार में पिछड़े वर्ग सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से पूरे देश की  राजनीति चलती है और आज यहीं के लोग परेशान हैं।

2014 में केंद्र में भाजपा सरकार आई तो विदेश से चीनी आयात कर महंगे दाम में बेची जा रही थी। देश में चीनी का ज्यादा उत्पादन होने के बावजूद आयात हो रहा था। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते मलकपुर मिल का  भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यहां का किसान राजनीति के चलते बंटा हुआ था। हमने तितावी मिल में किसानों को एकजुट कर नीलामी कराई और अगले दिन ही किसानों के गन्ने का भुगतान करा दिया।3

उन्होने कहा कि नोटबंदी के कारण परेशानी हुई है, लेकिन भविष्य में लोग मोदी को याद करेंगे। भाजपा सरकार बनने पर हाईवे का निर्माण होगा और छपरौली पुल का निर्माण भी प्रदेश  सरकार कराएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र में कृषि मंत्रालय में रहते उन्होंने ई-मार्केटिंग की योजना शुरू की थी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर की अध्यक्षता व रविंद्र राठी के           संचालन में हुए सम्मेलन में नंदकिशोर गुर्जर, संजीव खोखर चेयरमैन, जिला संयोजक शरद तोमर, चंद्रवीर तोमर, राजेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र  

 तोमर, भासु तोमर, कुलप्रकाश, नीरज शर्मा, सुधीर मान, बदन  तोमर, अश्वनी तोमर, राजेश  चौहान, सोनू शर्मा, लोकेंद्र, विजयवति पंवार, ब्रह्मपाल सिंह तोमर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सोनिया चौधरी ने वंदेमातरम गीत से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें