फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी यानी बड़बोली जुमलेबाज पार्टी : राजबब्बर  

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में लोगो का अभिवादन करते राज्यसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व कांग्रेस प्रत्याशी डा.कुलदीप उज्ज्वल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने किसानों की बदहाली के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा पर किसानों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्कैम’ का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी यानी बड़बोली जुमलेबाज पार्टी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हाईवे समेत वेस्ट यूपी की तमाम समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बागपत विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में ईदगाह के निकट हुई जनसभा में राजबब्बर ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए थे, उनमें से कोई पूरा नहीं किया। बकाया भुगतान, फसलों के दाम, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार बनते ही हाईवे का निर्माण कराया जाएगा, यही नहीं जिले की अन्य सड़कें भी ठीक होंगी। कुछ लोग जात-बिरादरी और नोटों से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों को वोट की ताकत से जवाब देना है। किसान ताकत को एकजुट होकर चौधरी चरणसिंह की विचारधारा पर आगे बढ़ना होगा, इसी से किसानों का भला होगा। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी और संचालन आदर्श गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, अश्वनी कौशिक, संजय वशिष्ठ, अनिल शर्मा, ध्रुव शर्मा, देवेंद्र सभासद आदि मौजूद रहे।
  राजबब्बर की चली कोहनी
कांग्रेस-सपा के मंच पर भीड़भाड़ रही। इस बीच एक कार्यकर्ता राजबब्बर के पीछे आकर खड़ा हुआ। फिल्म अभिनेता ने अपनी कोहनी चलाते हुए उसे पीछे धकेलने का काम किया। गौरतलब है कि इससे पहले सहारनपुर में राजबब्बर का एक कार्यकर्ता के बाल नोंचने का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन

  किसान की कोई जात नहीं होती
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि किसान की कोई जात नहीं होती। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों को पहचान दिलाई। किसान जातियों को एक कर अपने हक की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें