फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के परिचित के घर आयकर विभाग का छापा

Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत की पट्टी चौधरान में मकान के बाहर खड़े अर्द्घसैनिक बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में आयकर विभाग की टीम ने रविवार की तड़के अर्द्ध सैनिक बल के साथ पट्टी चौधरान में ब्याज और प्रापर्टी का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर को घेरकर छापा लगाया। छापे की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। यह व्यक्ति बड़ौत विधानसभा से चुनाव लड़ रहे एक पार्टी के प्रत्याशी के परिचित बताए गए हैं। अभी तक वहां पर क्या पकड़ा है, कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर पट्टी चौधरान स्थित चिरंजी लाल शर्मा पुत्र खजान सिंह के मकान को अर्द्ध सैनिक बल ने घेर लिया और आयकर विभाग के 60-70 लोग घर में घुसे। उनके अन्य दो मकानों पर भी निगरानी लगा दी। आयकर टीम में मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारी मौजूद रहें। इसमें आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अनुराग दूबे और सत्यनारायण सागर तथा आयकर विभाग जांच प्रकोष्ठ के उपनिदेशक योगेश नैय्यर शामिल थे। जिस व्यक्ति के यहां छापा लगाया वह ब्याज पर पैसे देने और प्रापर्टी का काम करता है और बड़ौत विधानसभा से एक पार्टी के प्रत्याशी के भी वे परिचित है। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी रही है। 
  छापे के दौरान परिवार के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं आने दिया और न ही किसी को बाहर से अंदर जाने दिया। छापे की टीम में शामिल डिप्टी कमिश्नर अनुराग दुबे ने बताया यह आयकर विभाग की सर्च एंड सीजन की कार्रवाई है। अभी और जानकारी नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया यह कार्रवाई देर रात तक चलेगी। उनसे जब यह पूछा यहां क्या मिला है तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया टीम में 70 लोग शामिल हैं। इनमें महिलाएं भी हैं और पूरे घर की गहनता से जांच की। चर्चा है वहां काफी संख्या में नोट होने की आशंका है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


आग की तरह फैली छापे की सूचना
बड़ौत। आयकर विभाग के छापे की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। छापे के दौरान गली में अर्द्ध सैनिक बल ने किसी को मकान के पास आने नहीं दिया और दूर खड़े ही लोग इस छापे की कार्रवाई की चर्चा करते देखे। देर शाम तक छापे की चर्चा पूरे नगर में लोग करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें