फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में पहरा देकर बीत रही रात, दिन में कुछ देर के लिए सोती हूं

विज्ञापन
बागपत में विडियो कॉल के माध्यम से यूक्रेन में बेटी अनुष्का ढाका से बात करती मां डॉ संजय ढाका और पि? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत में मेरठ रोड पर रहने वाली ओमबीर ढाका की बेटी यूक्रेन में रहकर कर रही एमबीबीएस
विज्ञापन

बेटी बोली, खाद्य सामग्री के दाम भी तीन गुना तक बढ़ गए, होने लगी परेशानी, परिवार चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के कारण वहां रहने वालों का वक्त भी दहशत में बीत रहा है। मेरठ रोड पर रहने वाले रालोद नेता ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई हुई है। बेटी के मुताबिक, पहरा देकर उसकी रात बीत रही है। परेशानी काफी बढ़ गई है तो खाद्य सामग्री के दाम भी कई गुना बढ़े है। ऐसे में परिजन लगातार उससे बात कर रहे है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगले सप्ताह घर लौट आएगी।
विज्ञापन

मेरठ रोड निवासी ओमबीर ढाका के मुताबिक बेटी अनुष्का यूक्रेन की ओडिसा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है। उसका यह चौथ वर्ष है। मगर, रूस व यूक्रेन के बीच तनातनी से अब समस्या होने लगी है। परिजन रोजाना बेटी से बात करके हालचाल जानते है। बेटी ने बताया कि वहां एक कमरे में तीन छात्राएं रहती है। इनमें उसके अलावा हरियाणा के करनाल से दीप्ति जागलान और गुरुग्राम दिव्यांशी चौहान शामिल है। रात में तीनों को जागकर पहरा देना पड़ता है। दिन में कुछ देर के लिए सोते है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। खाद्य सामग्री के दाम भी तीन गुना तक बढ़े है। मां डॉ. संजय ढाका बताबी है कि बेटी वापस घर आने के लिए रविवार को टिकट बुक कराएगी। उम्मीद है कि 26 फरवरी तक वह घर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें