फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मॉडल शॉप बनकर तैयार, धनतेरस पर होगा शुभारंभ

Wed, 23 Oct 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के सभी ब्लॉक में एक-एक मॉडल शॉप बनकर तैयार हो गई है। इनका शुभारंभ धनतेरस पर किया जाएगा। यह मॉडल शॉप करीब 51 लाख के बजट से तैयार की गई है। मॉडल शॉप पर लोगों को राशन के साथ-साथ जनसेवा केंद्र व परचून की दुकान के सामान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में पहली बार अब एक छत के नीचे के ही ग्रामीणों को सभी तरह की सुविधा मिलेगी और उन्हें सामान लाने के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों का समय भी बचेगा। क्योंकि जिले के सभी ब्लॉक में एक-एक मॉडल शॉप बनकर तैयार हो चुकी है। पूर्ति विभाग ने छह गांवों में 51 लाख रुपये के बजट से मॉडल बनाकर तैयार की है। एक दुकान पर साढ़े आठ लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
यह मॉडल शॉप मनरेगा व राज्य वित्त आयोग की निधि से बनाई गई है। शासन ने 75 दुकानों का लक्ष्य दिया था, लेकिन अभी छह गांवों में दुकान तैयार हो गई है। इनमें मीतली, जलालपुर, तेडा, रठौडा, ललियाना व डौला गांव में मॉडल शॉप का उद्घाटन धनतेरस पर किया जाएगा। अन्य स्थानों पर जल्द ही दुकानों का निर्माण कराने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- क्या है मॉडल शॉप
मॉडल शॉप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का वितरण 11 से 22 तारीख तक सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होगा। कोटेदार इसमें परचून और जनरल स्टोर का सामान भी बेचेंगे। इसके लिए वे अपने हिसाब से समय तय कर सकते हैं। इन्हीं स्टोर्स में जनसुविधा केंद्रों का संचालन होगा, जहां बिजली बिल जमा हो सकेंगे। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन हो सकेंगे।
- वर्जन
- जिले में छह मॉडल शॉप बनकर तैयार हो गई है। इन सभी दुकानों का शुभारंभ धनतेरस पर किया जाएगा और इसकी तैयारी हो गई है। ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधा मिलेगी। अन्य स्थानों पर जल्द ही मॉडल शॉप के लिए जमीन चिह्नित कर कार्य किया जाएगा। - अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें