फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक से 30 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव निवासी एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने खैला मोड़ के पास तमंचे दिखाकर 30 हजार रुपये और डेबिट कार्ड लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी आकाश त्यागी गाजियाबाद में नौकरी करता है। मंगलवार की रात गाजियाबाद से बाइक से लौट रहा था। करीब बजे खैला मोड़ के पास तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसे रोक लिया और उससे 30 हजार व डेबिट कार्ड लूट लिया। इसके बाद बदमाश हाथों में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों को घटना की सूचना दी। रात में वह परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें