फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 8.56 लाख निकालकर निवाड़ा चौकी के आगे से सोनीपत भागे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोली, निवाड़ा चौकी के सामने से वापस गए थे सोनीपत
विज्ञापन

बदमाशों को बी-वारंट पर लेकर आने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई, जल्द मिल सकती है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम काटकर 8.56 लाख रुपये लूटकर भागने वाले बदमाशों के मुजफ्फरनगर में पकड़े जाने के बाद पुलिस सुरक्षा की पोल खुलने लगी है। बागपत से एटीएम काटने के बाद 8.56 लाख रुपये लेकर दोनों बदमाश निवाड़ा चौकी के आगे से वापस सोनीपत भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें पूछताछ करने के लिए बी-वारंट की खातिर कोर्ट में अर्जी लगाई है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम काटकर 25 दिसंबर की रात बदमाशों ने 8 लाख 56 हजार 700 रुपये लूटे थे। कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुजफ्फरनगर की नई मंडी थाना पुलिस ने दो सप्ताह पहले प्रशांत पाठक पुत्र रमेशचंद पाठक निवासी गौरा थाना अमानगंज जिला पन्ना मध्य प्रदेश व प्रशांत गौतम मौहरे पुत्र गौतम मौहरे निवासी सरेला थाना उस्मानपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था। दोनों ने बताया कि अपने साथी अमित निवासी हरिद्वार उत्तराखंड के साथ मिलकर बागपत और मुजफ्फरनगर में एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि बागपत के एटीएम से रुपये निकालकर वे सोनीपत के बहालगढ़ गए थे। वे दोनों वहीं रहते थे और एटीएम काटने से पहले वहां से बाइक चोरी की थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि उनको बी-वारंट पर लेकर आने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें