फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को बेहोश कर जेवर-नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसी का मामला, कार से आए थे तीनों बदमाश
विज्ञापन

45 हजार 500 रुपये सहित सोने और चांदी के जेवर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी में कार सवार तीन बदमाश कपड़ा बेचने के बहाने घर में घुस गए। घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और 45 हजार 500 रुपये सहित सोने और चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने पति को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव बसी निवासी संजू अपनी पत्नी सुमन के साथ बुधवार की दोपहर कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि वह किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सुमन अकेली थी। सुबह के समय कार सवार तीन बदमाश उसके घर पहुंचे और खुद को कपड़ा बेचने वाला बताते हुए पत्नी सुमन से बात करने लगे। एक सूट सुमन को पसंद आ गया। मौल भाव करने के बाद वह मकान के कमरे में सेफ से रुपये लेने के लिए चली गई। उसके पीछे-पीछे तीनों बदमाश भी कमरे में पहुंच गए और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद बदमाश सेफ में रखे 45 हजार 500 रुपये, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी चांदी की पाजेब लूट ले गए। होश में आने पर सुमन ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। बदमाशों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें