फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिलेभर में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया

Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
जिला जाट भवन में बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते जिला जाट सभा के पदा​धिकरी व सदस्य। स
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड स्थित जिला जाट भवन में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। गजेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि शहीदों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया था। इस दौरान राजेंद्र सिंह, शिवराज ढाका, संजीव कुमार, संजय तोमर, सत्येंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र मलिक, अमित कुमार मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर डाॅ. राममनोहर लोलिया की जयंती व शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए एक विशेष महत्व का दिन है। भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा था।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव शिक्षक सभा नगेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, महबूब मलिक, डा. जितेंद्र यादव, राहुल यादव, सन्नी सुलानिया, जगपाल यादव, कविता गोस्वामी, शाहरुख, अजमू आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राष्ट्र वंदना चौक पर लगी शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष कुंवर महासिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश मोहन गर्ग, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, सेवानिवृत्त सीओ विद्यार्णव शर्मा, संरक्षक राजपाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, बशीर अहमद, श्रीपाल ढाका मौजूद रहे। निवाड़ा गांव में नेहरू युवा केंद्र के द ग्रेट भगत सिंह युवा मंडल व युवक मंगल दल ने शहीद भगत सिंह की पुण्य तिथि मनाई और जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विक्रांत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू, शाकिब, चौधरी, ताहिर अब्बास, शादाब, आमिर, समीर अजीज मौजूद रहे।
बागपत के मेरठ रोड स्थित भाजपा के नगर मंत्री राजा जैन के कार्यालय पर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजा जैन ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालकर आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान महिला मोर्चा नगर मंत्री राखी राजपूत, जयदीप सिंह, पदम चौधरी, पारस जैन, वाशु जैन, संजय शर्मा, शंकर, सोनू कुमार व संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें