बागपत। सिसाना गांव में पंचायत घर बनाने के लिए 18 लाख रुपये का शासन से बजट मिल गया है। बजट मिलने के बाद अब डीपीआरओ अरुण अत्री ने एसडीएम बागपत से पंचायत घर बनवाने को जमीन मांगी है। वर्तमान में सिसाना का पंचायत घर स्कूल के एक कमरे में चल रहा है।
शासन ने चालू वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताह में जिले में एक पंयायत घर का निर्माण कराने के लिए 18.01 लाख का बजट दिया है। बजट मिलने के बाद अब डीपीआरओ ने एसडीएम बागपत को पत्र लिखकर कहा कि जिला मुख्यालय के सबसे पास में सिसाना गांव हैं।
इस गांव में एक कमरे में पंचायत घर चल रहा है। इसलिए नया पंचायत घर का निर्माण कराने के लिए सिसाना गांव में ऐसी जमीन उपलब्ध कराई जाए जिसमें अधिकारियों के वाहन जा सकें तथा आम जन की आसानी से वहां तक पहुंच हो। जमीन मिलने के बाद पंचायत घर का निर्माण शुरू कराया जाएगा।