फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दूसरा निकाह करने पहुंच गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पहली पत्नी ने सीओ खेकड़ा से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी दी। सीओ ने कहा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कासा पुट्ठी गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया उसका निकाह बसौद गांव निवासी युवक से हुआ। शौहर ने उसका उत्पीड़न किया। इसके बाद तलाक का प्रकरण विचाराधीन है। महिला ने खेकड़ा थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका शौहर रटौल से दूसरा निकाह करने गया है। इसके बाद महिला सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार से भी मिली। सीओ के निर्देश पर रटौल चौकी से पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक युवक से पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने युवक का दूसरा निकाह रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें