फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल हुआ जीना, सड़क बन गई नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शालिग्राम मोहल्ले के काली मंदिर के पास सड़क ही नाला बन गई है। नाले में गंदगी होने व सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पालिका को उनकी समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। बरसात के बाद समस्या और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ले की कमलेश देवी का कहना है कि नाले की काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। गंदगी होने के कारण नाले का पानी सड़क से होकर बह रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
हकीमुद्दीन का कहना है कि नाले की सफाई न होने के कारण सड़क पर जलभराव हो रहा है। मोहल्ले में मच्छर बढ़ रहे है, जिससे लोगों में संक्रमण रोग होने का खतरा है। उन्होंने पालिका से लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलशाना का कहना है कि मोहल्ले में नियमित सफाई कर्मी नहीं आता है। सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने नाले की सफाई कराने के लिए मोहल्ले में नियमित सफाई कर्मी की मांग की।
सुनील का कहना है कि मोहल्ले में कभी-कभी कर्मी आता है और पानी का रास्ता बनाकर चला जाता है। कुछ देर बाद फिर वहीं स्थिति हो जाती है। जब तक नाले की पूरी तरह से सफाई नहीं होगी, लोगों की परेशानी बनी रहेगी। कई बार पालिका से नाले की सफाई कराने के लिए कहा जा चुका है, मगर सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें