फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बच्चों के कुपोषण का पता लगाने वाली मशीनें ही कुपोषित

Thu, 12 Sep 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबाई नापने व वजन तोलने की मशीन काफी समय से खराब पड़ी हैं। इस कारण बच्चों की लंबाई व वजन की जांच नहीं होने से परिजन उनको लेकर वापस चले जाते हैं और निजी केंद्रों पर जांच करानी पड़ रही है। इसका पता चलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समय से सूचना नहीं देने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो साल तक के बच्चाें का वजन व लंबाई नापने के लिए शासन ने 4835 मशीनें भेजी थी। यह मशीन वर्ष 2020 में केंद्रों पर आई थी, ताकि बच्चों का वजन व लंबाई का पता चल सके। यदि बच्चा कुपोषित होता है तो उसका समय से उपचार किया जा सके, लेकिन इनके खराब होने के कारण बच्चों की लंबाई व वजन तक नहीं हो पा रहा है। जब केंद्रों पर मशीनों की जांच की तो खराब मशीने धूल फांक रहीं थीं।
इनमें 488 इन्फैंटोमीटर, 526 स्टेडियो मीटर, 512 चाइल्ड वेइंग मशीन व 387 शिशु वजन मशीन खराब मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नगेंद्र मिश्रा ने समय से सूचना नहीं देने पर फटकार लगाई। कहा कि जब मशीन खराब पड़ी है तो वह इससे क्यों अनजान बनी हुई थी। डीपीओ ने बताया कि जल्द ही कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर मशीनों को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें