फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक महीने में छूटा खाकी का मोह, नौकरी छोड़ने लगे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कड़ी मेहनत से मिली पुलिस की नौकरी से एक महीने में ही युवाओं का मोह भंग होने लगा है। नौकरी छोड़कर कोई घर जाने लगा है तो कोई दूसरी नौकरी में जाने की तैयारी कर चुका। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा दिया। इनमें एक का इस्तीफा अफसरों ने मंजूर कर दिया, जबकि दूसरे का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। वहीं छह सिपाही पहले ही ट्रेनिंग के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में यूपी पुलिस में नए भर्ती हुए अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद के 300 सिपाहियों का आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) और तीन सिपाहियों का जेटीसी (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें सिपाहियों को वर्दी पहनने के तौर तरीके, अफसरों के रैंक समझना, बुनियादी पीटी, परेड, दौड़, प्लाटून, सावधान-विश्राम, अनुशासन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जून माह में शुरू हुए प्रशिक्षण में एक माह के बाद ही दो सिपाहियों ने इस्तीफा दे दिया।

फिरोजाबाद के मधुसूदन ने पारिवारिक कारण बताकर छोड़ दी नौकरी
यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती होने वाले मधुसूदन निवासी फिरोजाबाद ने जून माह में पुलिस लाइन में जेटीसी का प्रशिक्षण हासिल किया। जेटीसी का प्रशिक्षण के बीच ही मधुसूदन ने पारिवारिक समस्या बताते हुए स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया, जो अफसरों ने मंजूर कर लिया। इस्तीफा मंजूर होने के बाद 25 जुलाई को मधुसूदन पुलिस लाइन छोड़कर वापस गांव चले गए।
विज्ञापन


पुलिस से अच्छी लगी रेलवे की नौकरी
पुलिस लाइन में आरटीसी का प्रशिक्षण हासिल कर रहे एक सिपाही को पुलिस से अच्छी रेलवे की नौकरी लगी। सिपाही का रेलवे में लोको पायलट पद पर चयन हो गया, उसका परिणाम आने के बाद सिपाही ने अफसरों को अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ, इसके चलते सिपाही को पुलिस लाइन छोड़ने की अनुमति भी नहीं दी गई।

वर्जन- पुलिस लाइन में नए भर्ती हुए सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक सिपाही ने स्वेच्छा से पुलिस की नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा दिया, जो मंजूर कर लिया गया। दूसरे सिपाही ने भी इस्तीफा दिया है, जो अभी मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-एनपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें