फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन बनेगा लाइसेंस

Tue, 23 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा देते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन सवालों की पहेली को हल करना होगा। इस दौरान आवेदकों से 16 सवाल पूछे जाएंगे, इनमें नौ का जवाब सही देने पर ही लर्निंग लाइसेंस बन सकेगा।
विज्ञापन


यदि प्रश्न गलत होंगे तो लाइसेंस नहीं बन पाएगा। ऑनलाइन परीक्षा उप संभागीय परिवहन कार्यालय में होगी। बागपत में यह व्यवस्था लागू करनी होगी।

लर्निंग लाइसेंस अब यूं ही नहीं बनेगा। इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी। एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के लिए पहुंचने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। सवालों का सही जवाब देने वाले आवेदक को ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी।

बागपत में यह व्यवस्था लागू कर दी। परीक्षा में 16 प्रश्न आएंगे, नौ प्रश्न करना अनिवार्य है। यहां अलग रूम की व्यवस्था कर वहां पर चार कंप्यूटर लगाए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में हो चुके हैं कई आवेदक फेल ः बागपत। लाइसेंस बनवाने में परीक्षा परेशानी बन गई है। इस व्यवस्था से अभी तक कई आवेदक परीक्षा में फेल हो चुके हैं। जो आवेदक पढ़ाई लिखाई और यातायात के नियम जानता है वो ही परीक्षा को पास कर रहा है।

तीन बार का मौका
बागपत। लिपिक संजीव शर्मा ने बताया लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परीक्षा में एक बार फेल हो जाता है तो उसे एक सप्ताह बाद दोबारा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी बार फेल होने पर अंतिम मौका दिया जाएगा। तीसरी बार फेल होने पर जमा फीस रद हो जाएगी। दोबारा लाइसेंस बनवाने के लिए वहीं प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद ही आवेदक के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आएगी। नई व्यवस्था है, इसमें कुछ परेशानी भी आ रही है।
- सुहैल अहमद, एआरटीओ (प्रशासन)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें