फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पोस्टमार्टम के बाद रात में हुआ एक लाख के इनामी गैंगस्टर कपिल बसी के शव का अंतिम संस्कार

Tue, 03 Jan 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात में एक लाख के इनामी गैंगस्टर कपिल बसी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी गैंगस्टर कपिल बसी का सोमवार रात में गांव के मोक्षधाम में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


बागपत में क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कपिल बसी एक लाख का इनामी था। उसने 31 जनवरी 2022 को बसी गांव के जंगल में वृद्ध किसान सतसिंह और उसके पौत्र मंदीप (24) की बागपत शुगर मिल में गन्ना ले जाते समय अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुुटी थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। दादा-पोते की हत्या के अतिरिक्त उसके खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमले आदि के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में 35 केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: होटल में खून से लथपथ लाश देख उड़े अफसरों के होश, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम ग्रेटर नोएडा में उसकी पुलिस से मुठभेड हुई थी। जिसमें वह मारा गया था। सोमवार सुबह ग्राम बसी से ग्राम प्रधान संजीव कुमार, कपिल का ताऊ वीरेंद्र सिंह और भतीजा अर्जुन आदि शव लेने के लिए नोएडा मोर्चरी हाउस पहुंचे थे। शाम के समय उसका पोस्टमार्टम हुआ। रात करीब साढे़ नौ बजे शव बसी गांव पहुंचा। इस दौरान भाई सचिन और मां इंद्रेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना पुलिस की मौजूदगी में परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कपिल के छोटे भाई सचिन ने चिता को मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चार डिग्री वाली ठंड, कांप उठे शहर के लोग, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी और मुश्किल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें