फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथला मोड़ से खामपुर तक दुश्वारियों का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ किमी का रास्ता गड्ढों में हो गया तब्दील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर नैथला मोड़ से राजपुर खामपुर तक जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। नौ किमी के रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। क्षेत्र के दस गांव के लोग इस रास्ते से सफर करते हैं। बड़ौत जाने के लिए भी इस रास्ते का क्षेत्र के ग्रामीण इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन गड्ढों के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चार साल पहले हुआ था निर्माण
बागपत। मार्ग के निर्माण के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब कहीं जाकर चार साल पहले निर्माण हुआ था। लेकिन फिर यह मार्ग टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

-------------
क्या कहते हैं ग्रामीण
- नैथला गांव निवासी धर्मपाल त्यागी का कहना है कि रोजाना वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।
- कृष्णपाल का कहना है कि किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कराना चाहिए।
- नैथला गांव निवासी सुनील का कहना है कि मार्ग खराब होने के कारण रात में यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
- नैथला गांव निवासी धीर सिंह का कहना है कि मार्ग में गड्ढे होने के कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-------------
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि दत्त का कहना है कि मार्ग के विषय में जानकारी है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें