- प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता
- किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे मौन धारण कर धरना दिया। सपा के लोकसभा प्रभारी अभयवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
शुक्रवार को अभयवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। मौन धारण किया और जिले की विभिन्न समस्याओं पर चिंता जताई। यादव ने कहा कि हाथरस की घटना बेहद निंदनीय है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। विकास के नाम पर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया गया है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजेंद्र यादव, हाजी आमिर, सुभाष बोस, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, लियाकत अहमद, सतपाल अहमद, जितेंद्र यादव, नदीम निवाड़ा, अख्तर सिंघावली, पंकज यादव, राजू प्रधान, काला भाटी का सहयोग रहा।