फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने खंगाले अनामिका के कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एक साथ 25 जिलों में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला प्रकरण में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और कई महत्वपूर्ण कागजात की प्रतिलिपि ली। हालांकि कोरोना महामारी के चलते अनुमति न मिलने के कारण जांच अधिकारी मैनपुरी नहीं जा सके।
विज्ञापन

बता दे कि तीन दिन पूर्व अनामिका शुक्ला प्रकरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 27 कर्मियों को बीएसए कार्यालय बागपत बुलाया गया था। मंगलवार को सभी स्टाफ के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच पूरी कर दी गई है। सभी के प्रमाण पत्र सही पाएं गए। इसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ भेजी गई है। बृहस्पतिवार को कोतवाली के एसएसआई और इस प्रकरण की जांच कर रहे जांच अधिकारी धुरेंद्र सिंह, एसआई साक्षी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और वहां से अनामिका शुक्ला से जुडे़ कागजात की प्रतिलिपि वार्डन मधु त्यागी से ली। जांच अधिकारी धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोरोना केस बढ़ने के कारण मैनपुरी जाने के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि अनामिका जिस फोन से बातचीत करती थी, उसको भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉल डिटेल से भी इस फजीवाडे के खुलासे में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें