फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों का हिस्सा बनें मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों व फरियादियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दिखा। अधिकांश कार्यालयों में आने वाले कर्मचारी एवं अन्य लोगों को सैनिटाइजर से हाथ धोने व थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की.....।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय: मुख्य गेट के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। कार्यालय में प्रवेश से पहले कर्मचारी हो या कोई अन्य सभी की थर्मल स्कैनिंग कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। कर्मचारी व अन्य व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग करने व शोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।
डीआईओएस कार्यालय : कार्यालय में कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग दिखा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि वर्तमान में कार्य काफी कम है। इस कारण एक साथ पूरे स्टाफ को नहीं बुलाया जा रहा है। जो भी स्टाफ कार्यालय में आ रहा है, उन्हें मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए है। रोस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कार्यालय : कार्यालय में कार्य करने वाले सभी लोग मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। कार्यालय में आने वाले किसानों को भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। अपर जिला सहकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यालय में सरकार के नियमों के आधार पर कार्य कराया जा रहा है।
परिवहन विभाग कार्यालय : कार्यालय के गेट पर हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी व आवेदक को सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। कर्मचारी व लोगों को मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि कार्यालय में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें