बागपत। नौरोजपुर गांव से 10 दिन पहले गायब हुई गाय के मामले में काफी लोग बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा दो लोगों ने गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए चोरी कर गोधन का कटान कराया है। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि उनके गांव में घूमने वाले एक गाय 10 दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। 8 सितंबर को इसकी शिकायत कलक्ट्रेट पर पहुंचकर की गई थी। इस मामले में गांव में पंचायत कर गाय का पता लगाया । पता चला नौरोजपुर और लधवाड़ी गांव के एक-एक व्यक्ति ने पहले गाय की चोरी की।
इसके बाद उसका कटान करा दिय। उनका मकसद गांव का माहौल बिगाड़ने का था। घटना से अभी भी गांव में तनाव है। बुधवार को सभी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर ओमप्रकाश प्रधान, संदीप चौधरी, प्रवीन, इमरान, शब्बीर, धर्मपाल, राजेंद्र डागर, करतार सिंह, रामपाल, अमित, मदन, महाराज, सुरेश डागर, सोमपाल, राजवीर, प्रमोद, पप्पू मौजूद रहे। एसपी पूनम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।