फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काठा गांव की पूर्व प्रधान के पति को गोलियों से भूनने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव की पूर्व प्रधान गुड्डी देवी के पति सतबीर उर्फ बिल्लू के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई करने का मामला सामने आया। इसमें सतबीर उर्फ बिल्लू ने ओमपाल, उसके दो बेटों प्रवीण व सन्नी पर गोलियों से भूनकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी बिल्लू ने बताया कि 13 मार्च की शाम गांव के प्रदीप के घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी गांव का ही ओमपाल अपने दो बेटों प्रवीण और सन्नी के साथ वहां आया। आरोप लगाया कि ओमपाल और उसके दो बेटों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने किसी तरह उसे बचाया। आरोप लगाया कि ओमपाल और उसके बेटे सन्नी, प्रवीण ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या करने की धमकी दी और पुलिस को बुलाने पर वहां से भाग गए। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें