ललियाना गांव में बच्चों के साथ स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। ललियाना गांव में शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम का डेरा जगा रहा। ग्राम प्रधान मुकेश देवी के आवास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कैंप लगाया। कैंप में गांव के 52 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की।
अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में ‘ललियाना में वायरल बुखार का कहर’ खबर का प्रकाशन किया गया था। इस पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बृहस्पतिवार को खेकड़ा सीएचसी की टीम ने गांव में घर-घर का सर्वे कर बीमार लोगों की जांच की। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के आवास पर कैंप लगाकर लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 लोगों की कोरोना की जांच। 12 लोगों की मलेरिया, डेंगू व टायफाइड की जांच के लिए नमूने लिए। कुल 52 मरीजों ने जांच कराई।
खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ ताहिर ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। कैंप में डॉ आमिर, डॉ नीटू, सहायक बंटी, एएनएम ममता व सोभा, संगनी व आशा मौजूद रहीं।