फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापना के विवाद मे प्रधान पति के साथ ग्रामीणो की पंचायत मे की गई मारपीट, प्रधान पति ने चुनावी रंजिश को ले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पति के साथ ग्रामीणों की पंचायत में की गई मारपीट
विज्ञापन

खेेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रधान पति और उनके विपक्षियों के बीच विवाद हो गया। विवाद को निपटाने के लिए ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में प्रधान पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव का माहौल बना है।
ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में प्रधान के विपक्षी खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित कराना चाहते हैं। जबकि प्रधान पक्ष इसका विरोध कर रहा है। रविवार की शाम इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बन गया। विवाद को निपटाने के लिए ग्रामीणों की पंचायत हुई। प्रधान पति लोकेंद्र त्यागी ने पंचायत में कहा कि वह प्रतिमा स्थापित करने के विरोध में नहीं है। वह चाहते हैं कि गांव में खाटू श्याम जी का नया मंदिर बनाया जाए और उसमें विधिवत रूप से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाए। आरोप है कि इस पर विपक्षी पक्ष आक्रोशित हो गया और लोकेंद्र त्यागी के साथ पंचायत में ही मारपीट कर दी। मारपीट में प्रधान पति घायल हो गया। प्रधान पति का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। प्रधान पति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि प्रधान पति ने अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधान पति के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें