फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पहले एसआई पर मुकदमा दर्ज, फिर हुआ युवती का अंतिम संस्कार, खौफनाक था पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मां और दो बेटियों द्वारा विषाक्त पदार्थ निगल जाने के बाद एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं एसआई समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही युवती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में छपरौली के बाछौड़ गांव में मंगलवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। एक युवती की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव गांव लाया गया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही गई। चार घंटे तक हंगामा होने के बाद एसआई सहित छह के खिलाफ मुकदमा किया गया। एफआईआर की कॉपी दिखाने के बाद ही युवती के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


बाछौड़ गांव निवासी एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को लेकर 15 दिन पहले फरार हो गया था। युवक के अपने घर आने की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दबिश दी। पुलिस के सामने ही युवक की मां और दो बहनों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक युवती की मौत हो गई थी। 

वहीं मां व बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती का शव बुधवार को दोपहर के बाद चार बजे गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों और गांव के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन


एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह लगातार समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ही शव उठने देने की बात कही। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में छपरौली थाने के एसआई नरेशपाल सहित छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके युवती के परिजनों को कॉपी दिखाई गई। इसके बाद ही युवती का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई

Trending Videos
विज्ञापन

युवती के भाइयों पर भी मुकदमा हुआ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिस युवती को युवक लेकर फरार हुआ है, उसे बरामद करने के लिए ही पुलिस ने दबिश डाली थी। युवती के दो भाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे ही पुलिस को लेकर आए थे। इस कारण ही महिला और दो बेटियों ने विषाक्त पदार्थ निगला है। 

भारी पुलिस बल रहा गांव में मौजूद 
बाछौड़ गांव में हंगामे की स्थिति को देखते हुए पहले ही कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया था। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का एसआई समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक

रालोद नेता राजन जावला ने की कार्रवाई की मांग 
रालोद नेता राजन जावला ने ट्वीट करके बाछौड़ गांव के मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें