फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली जा रहा दो सौ किलो खराब मावा खाद्य सुरक्षा टीम ने नष्ट कराया

विज्ञापन
किशनपुर बराल में मावा नष्ट करवाते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
बागपत। खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को रमाला गांव के निकट चेंकिंग अभियान चलाया। वहां दिल्ली जा रहा एक टेंपो को रोककर मावा का सैंपल लिया और मावा में बदबू आने पर दो सौ किलो मावे को नष्ट कराया गया। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि शामली के कुड़ाना गांव निवासी मीर हसन व मोनू मलिक दो सौ किलो मावा लेकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। मावा की कीमत 60 हजार रुपये थी। रमाला गांव के टेंपो को रोेककर जब मावा की जांच की तो उसमें से बदबू आ रही थी, जिसका सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के बाद दो सौ किलो मावा को गड्ढा में दबाकर नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दिवाली तक यह अभियान जारी रहेगा और मिठाइयों की दुकानों से सैंपल लेने, मिलावटी मिठाई नष्ट कराई जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें