फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गरीबों के गैस सिलिंडर से पक रहा था अमीरों का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारकों के नाम पर बुकिंग कर दिल्ली के होटल-ढाबों पर बेचे गैस सिलिंडर
विज्ञापन

- जिला पूर्ति विभाग ने चेकिंग के दौरान गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी
- जांच में उपभोक्ता बोले, उज्ज्वला योजना का कनेक्शन कराकर नहीं दिए चूल्हे और सिलिंडर, बुकिंग व सब्सिडी के मैसेज आ रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मीतली की पुष्पेंद्र गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारकों के नाम पर बुकिंग कर दिल्ली के होटल और ढाबों पर गैस सिलिंडर बेचने का मामला सामने आया। इसमें 100 गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी गई। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने एजेंसी संचालक पुष्पेंद्र, प्रबंधक अमित राणा और पिकअप चालक मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने 20 अगस्त 2025 को बागपत में 100 गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। गाड़ी के चालक मुकेश निवासी शाहपुर गढ़ी, नरेला दिल्ली से पूछताछ की गई तो उसने गैस सिलिंडर पुष्पेंद्र गैस एजेंसी मीतली से सिलिंडर लाने और दिल्ली के होटल-ढाबों पर सप्लाई करने की जानकारी दी। साथ ही खाली गैस सिलिंडर दिल्ली नांगलोई से खरीदने के बारे में बताया। इस पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल और दीपक कुमार ने टीम के साथ गैस गोदाम के स्टॉक की जांच की तो स्टॉक सही मिला।
विज्ञापन

इसके बाद समिति गठित कर गैस कनेक्शन और बुकिंग की उपभोक्ताओं के पास जाकर जांच कराई गई। जांच में पुष्पेंद्र गैस एजेंसी के 56 उपभोक्ताओं ने अपने बयान दर्ज कराए। उपभोक्ताओं ने 20 अगस्त को गैस बुकिंग कराने और गैस सिलिंडर नहीं मिलने की बात बताई। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी से उनके प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन किए गए, लेकिन उनको गैस सिलिंडर, चूल्हा और कनेक्शन नंबर नहीं दिए गए। इसके बाद भी उनके मोबाइल नंबर पर गैस सिलिंडरों की बुकिंग का ओटीपी और सब्सिडी की जानकारी आती है।
इसमें जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने एजेंसी संचालक पुष्पेंद्र, प्रबंधक अमित कुमार राणा निवासी मीतली और मुकेश निवासी शाहपुर गढ़ी नरेला दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि गैस सिलिंडरोंं की कालाबाजारी के मामले मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जिसकी भूमिका उजागर होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

197 उपभोक्ताओं के नंबर और निवास स्थान गलत मिले
जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि एलपीजी के क्षेत्रीय बिक्री अधिकारी से एजेंसी के उपभोक्ताओं की सूची मंगवाई गई। इसमें 573 उपभोक्ताओं की जांच कराई गई तो 197 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और निवास स्थान गलत मिले। जांच में पता चला कि 197 गैस कनेक्शन फर्जी कराए गए हैं। इस तरह से सिलिंडरों की कालाबाजारी के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें