फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककौर कलां के किसानों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर घटिया सामग्री व सरकारी नाली को दबाने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

छपरौली। ककौर कलां के किसानों ने खेतों की चकरोड पर हो रहे खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग और मानक के अनुसार निर्माण न कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की।
गांव के किसान वेद पाल ठेकेदार, प्रदीप, अमित, हरेंद्र, उपेंद्र, अनुज सरोहा, रामपाल, सोनू, अनुज ने कहा चकरोड पर खड़ंजा लगाया जा रहा है। खड़ंजा की चौड़ाई बढ़ाने के लिए ठेकेदार ने सरकारी नाली को दबा दिया। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी आएगी। इसके अलावा खड़ंजा निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुस्साएं किसानों ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम, डीएम एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज करा दी। उधर, ठेकेदार प्रवीण कुमार ने कहा खड़ंजा का निर्माण मानक के अनुसार कराया जा रहा है, सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
फोटो - 6
छपरौली। क्षेत्र के ककौर कलां गांव में गंदगी से निजात पाने के लिए पिछले 15 दिन से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई का महत्व बताया है, उसी से प्रेरणा लेकर सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान भोपाल सिंह के सहयोग से सफाई अभियान चलाया है। कूड़ा उठाने के लिए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्राली दी है। गांव के ओमपाल, अरुण, सतीश, कृष्ण, सौरभ, अवधेश व विशाल ने 15 दिन से सफाई अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें