- एनएचएआई अधिकारियों से मिले पुराना कस्बा लोग
बागपत। दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर कट की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को पराने कस्बे के लोग इक्टठा होकर एनएचएआई निदेशक से मिलने पहुंचे। साथ ही हाईवे पर कट दिए जाने का प्रस्ताव रखा। कस्बा निवासियों का कहना है कि हाईवे से कट न मिलने के कारण जनता को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। नगर का पुराना कस्बा किसान बाहुल्य है। पुराने कस्बे का मुख्य मार्ग होने के कारण किसानों की अधिक आवाजाही रहती है। क्रासिंग न होने के कारण किसानों को काफी दूर से चक्कर लगाकर अपने खेतों पर जाना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए हाईवे के कई गांवों के मुख्य मार्गों पर क्रासिंग दिए गए हैं। लेकिन यहां पर नहीं है। जिसके कारण स्थानीय जनता परेशान है। शनिवार को पुराना कस्बा बागपत के कुंवर अशोक चौहान, गजेंद्र, आशीष शर्मा, सत्यपाल, दिनेश चौहान, जसवंत सिंह, रामपाल, विकास चौहान आदि लोगों ने शनिवार को एनएचएआई के निदेशक को दिए ज्ञापन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर क्रासिंग की मांग रखी। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।