फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तहरीर देने से पीछे हटे परिजन, पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश हत्याकांड:
विज्ञापन

- जोनमाना गांव में शनिवार रात पीट-पीटकर की गई थी अविवाहित हरीश उर्फ काला की हत्या
संवाद न्यूज एजेेंसी
बड़ौत। जोनमाना गांव में अविवाहित हरीश उर्फ काला की हत्या में परिजन तहरीर देने से पीछे हट गए। इसके चलते पुलिस ने खुद ही पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। इसमें पुलिस ने हरीश उर्फ काला के पड़ोसियों से दोबारा पूछताछ की।
विज्ञापन

जोनमाना गांव में अविवाहित हरीश उर्फ काला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जो चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और कमर पर चोट के छह निशान और लीवर फटा हुआ मिला। इसी वजह से मौत होने का कारण भी बताया गया। यह भी पता चला कि हरीश की हत्या शनिवार देर रात से लेकर सुबह के बीच हुई। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने हरीश के साथ मारपीट होने की जानकारी से इंकार किया। पड़ोसियों ने बताया कि हरीश का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। इसको लेकर पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। सोमवार को भी हरीश के परिवार वाले तहरीर देने कोतवाली नहीं पहुंचे। पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने किसी पर भी शक जताने से मना कर दिया। इसके चलते दूसरे दिन भी हत्या को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिल पाया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। इसमें कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें