संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बुढ़ेड़ा गांव के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद संगठन में प्रांतीय प्रवक्ता बनाया गया है। इस पर शिक्षकों और ग्रामीणों ने खुशी जताई।
अयोध्या के महऋषि महेश योगी विश्वविद्यालय में 26 व 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय सम्मेलन हुआ था। वहां अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को अपनी समस्याओं के निदान के लिए मांग पत्र सौंपा। साथ ही प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को प्रांतीय प्रवक्ता और किरठल के आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भरत सिंह तोमर को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। उनको जिम्मेदारी मिलने पर बृजपाल प्रधान, किरणपाल सिंह, कालू गुर्जर प्रधान, प्रधानाचार्य कुशलवीर सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार, योगेंद्र तालियान, मास्टर अरुण मलिक आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।