फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में जान गंवाने वाले और पांच किसानों को मिला ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा

Sun, 09 Jun 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल व मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सभी थानों से दो वर्षों में हुए हादसों की सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल को 50 हजार और मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है।

जनपद में वर्ष 2023 और मई 2024 तक 190 सड़क दुर्घटना के मामले पंजीकृत हुए हैं। इन सभी पंजीकृत मामलों की पुलिस से सूची मांगी गई है। सूची एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी कार्यालय में भेजी जाएगी। वहीं अज्ञात वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की जांच कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

पांच किसानों को मिला ओलावृष्टि का मुकदमा
जनपद के पांच किसानों को गेंहू व सरसों में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मिला है, जबकि अन्य किसानों को ग्राम पंचायत स्तर से नुकसान का आंकड़ा मिलने पर विभाग मुआवजा देगा। बता दें कि वर्ष 2023-2024 में रबी फसल के लिए 719 किसान पंजीकृत है।

इस बार बेमौसम बरसात से जनपद के बहुत से किसानों की गेंहू व सरसों की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई थी। लेकिन केवल पांच किसानों ने ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत कर बर्बाद हुई फसल की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की थी।

इसकेे बाद कृषि विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने सर्वे कर मुुआवजे को लेकर लखनऊ प्रस्ताव भेजा था। फिलहाल पांच किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मिला है।

जिला कृषि निदेशक बागपत दुर्विजय सिंह ने बताया कि जिन पांच किसानों को फसलों का मुआवजा मिला है, उनमें पाली गांव निवासी किसान लोकेश कुमार को 34827, लहचौड़ा गांव निवासी किसान लक्ष्मी को 20592 रुपये, खट्टा प्रहलादपुर निवासी किसान ममता को 9075 व पूनम को 9075 रुपये व लहचौड़ा गांव निवासी किसान राजपाल को 4535 रुपये का मुआवजा मिला है। यानी पांच किसानों को 62000 रुपये क्षति पूर्ति के रूप में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें