फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेंशन की साइट बंद होने से बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवाएं परेशान

Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। समाज कल्याण समेत दिव्यांग कल्याण व महिला कल्याण विभाग की साइट पिछले दस दिन से बंद होने के कारण लाभार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना 50 से 60 लाभार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा और उनको वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन में समाज कल्याण, दिव्यांग व निराश्रित पेंशन का कार्यालय है। इन विभागों की पिछले दस दिन से पेंशन देखने की साइट बंद पड़ी है। जब कार्यालय में पेंशन दिखवाने के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग व निराश्रित महिलाएं आती है तो उनको वापस भेज दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग के कर्मियों को भी नहीं पता है कि यह साइट कब चलेगी। ऐसे में लाभार्थियों को पेंशन की जांच कराए बिना ही वापस जाना पड़ रहा है। पिछले दस दिन से लाभार्थी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
रोजाना करीब 50 से 60 लाभार्थी वापस जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सरूरपुर निवासी मोहर कौर, बागपत के पुराना कस्बा निवासी सिराजुद्दीन, मतानतनगर निवासी जयप्रकाश, टटीरी निवासी अरविंद, तेजपाल आदि ने बताया कि एक सप्ताह से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी पेंशन नहीं आ रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

साइट बंद होने के कारण पेंशन के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि लखनऊ से ही साइट में दिक्कत आ रही है। जैसे ही साइट चलेगी लाभार्थियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें