- पोस्टमार्टम में गड़बड़ी के कारण हत्या के मुकदमे में शामिल किया गया था दो चिकित्सकों का नाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हत्या के मुकदमे में दो चिकित्सकों के नाम शामिल करने के मामले में राय लेने के लिए पूरा प्रकरण से संबंधित पत्र मंगलवार तक मेडिको लीगल सेल को भेजा जाएगा। इस मामले की विवेचना कर रहे सीओ विजय कुमार के लखनऊ जाने के कारण यह अटका हुआ था।
पलड़ा गांव की युवती सानिया का 26 जुलाई को डॉ. दीपक कुमार व डॉ. मुकेश दीपक ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया था। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया तो गला दबाकर हत्या करना सामने आया था। इसके बाद दोनों चिकित्सकों को साजिश में शामिल रहने और साक्ष्य मिटाने में आरोपी बनाया गया था। इस पर चिकित्सकों ने विरोध जताते हुए स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी।
इसमें प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला सचिव डॉ. यशवीर सिंह की रविवार को एसपी सूरज कुमार राय से वार्ता हुई। एसपी ने बताया कि सीओ विजय कुमार लखनऊ गए हुए हैं इसलिए स्टेट मेडिको लीगल सेल को मामला नहीं भेजा जा सका। इसको मंगलवार तक वहां भेज दिया जाएगा। वहां से जिस तरह की राय आएगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इसपर चिकित्सकों ने सहमति जताई।