फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 23 हजार बुजुर्गों की पेंशन की जांच दबाकर बैठ गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 दिन पहले सचिवों व लेखपालों से जांच कराने के लिए एसडीएम व बीडीओ को भेजा था पत्र
विज्ञापन

- 15 सितंबर तक शासन ने मांगी थी रिपोर्ट, जांच नहीं होने के कारण शासन को नहीं भेजी जा सकी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 23 हजार बुजुर्गों की पेंशन की जांच दबाकर अफसर बैठ गए है और जांच करने के लिए रुचि तक नहीं ले रहे। 20 दिन पहले सचिवों व लेखपालों को जांच कराने के लिए एसडीएम व बीडीओ को पत्र भेजा गया था, लेकिन जांच नहीं होने के कारण शासन को रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकीं।
जिले में 27 हजार बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलती है। इनमें 23 हजार बुजुर्गों की पेंशन का फिर से सत्यापन कराने के लिए शासन से आदेश आए थे। इन बुजुर्गों को जून माह तक की पेंशन मिल चुकी है। दिवाली से पहले पेंशन जांच के बाद खाते में भेजने के लिए कहा था। शासन से पत्र मिलने के बाद एक सितंबर को सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर समाज कल्याण विभाग ने सभी एसडीएम व बीडीओ को पत्र लिखा था। कहा था कि 15 सितंबर तक सभी बुजुर्गों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट दें, ताकि 15 सितंबर तक रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके और बुजुर्गों के खातों में दिवाली से पहले पेंशन पहुंच जाए, लेकिन अभी तक सचिवों व लेखपालों ने जांच कर रिपोर्ट तक नहीं दी। अफसर भी सत्यापन की रिपोर्ट दबाकर बैठ गए हैं और इससे बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- बुजुर्गों की पेंशन का सत्यापन कराने के लिए एक बार फिर से पत्र लिखा जाएगा। एसडीएम व बीडीओ को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जाएंगे। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें