- फेरे बढ़ने से यात्रियों को मिलेगा आवागमन में फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डिपो को बुधवार को आउटसोर्स से दो परिचालक मिले हैं। इनके आने से जल्द ही बड़ौत से शामली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
डिपो में चालकों व परिचालकों की लंबे समय से कमी चल रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी इस कमी को पूरा करने के प्रयास में लगे हुए है। लेकिन अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में कुछ रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
शामली मार्ग पर बसों की कमी चल रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार डिपो को आउटसोर्स से दो परिचालक मिले है। इनके आने से अब शामली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
वर्जन
नए चालकों व परिचालकों के आने पर जरूरत के अनुसार रूटों पर बसों को बढ़ाया जाता है। जल्द ही शामली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे,जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी