फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑटोमैटिक आटा चक्की की बढ़ी मांग तो कारोबार में आया उछाल

विज्ञापन
आटा चक्की की खबर से संबं​धित। संजोग जैन
विज्ञापन
- जौहड़ी गांव से दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में की जा रही सप्लाई
विज्ञापन




- गांवों के साथ ही शहरों में लगाई जा रही आटा चक्की, लोग खूब कर रहे पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। जौहड़ी गांव में बन रही ऑटोमैटिक आटा चक्की की मांग बढ़ने से कारोबार में उछाल आना शुरू हो गया है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग आटा चक्की को खूब पसंद कर रहे हैं और उसको घरों में लगा रहे हैं। आटा चक्की की दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में आपूर्ति की जा रही है।

जौहड़ी गांव के महेश, कपिल, देवेंद्र, सुरेशपाल समेत कई लोगों का कहना है कि एक समय था जब लोहे से बनी पत्थर के पार्ट वाली आटा चक्की की काफी मांग थी। समय के साथ धीरे-धीरे इनकी मांग कम होने पर बाजार में स्टील की बॉडी में बनी ऑटोमेटिक मिनी आटा चक्की आ गई। इनको लोगों ने टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन की तरह घरेलू सामान में शामिल करके खरीदना शुरू कर दिया। इसलिए इसके कारोबार में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बाजार में आठ हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की चक्की है। लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। बताया कि इनको इस्तेमाल करने में बिजली की भी बहुत कम खपत होती है, जिससे बिजली के मासिक बिल में ज्यादा अंतर नहीं आता है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड से भी लोग व दुकानदार इन्हें खरीदने के लिए आ रहे हैं। ऑर्डर लेने के बाद आटा चक्की को बनाया जा रहा है।

-

बाजार में पत्थर के पार्ट वाली आटा चक्की की मांग बहुत कम होने से स्टील से बनी ऑटोमैटिक मिनी आटा चक्की की अधिक मांग बढ़ी है। यह लोगों की पहली पसंद बन रही है। - संजोग जैन
विज्ञापन

ऑटोमैटिक आटा चक्की में खराबी भी बहुत कम आती है। इसमें पार्ट बदलवाने की कोई परेशानी नहीं होती। इसकी वजह से इनकी मांग बढ़ती जा रही है। शहरों के अलावा इन्हें गांवों में भी खूब पंसद किया जा रहा है। - देवेंद्र

आटा चक्की की खबर से संबंधित। संजोग जैन

आटा चक्की की खबर से संबंधित। संजोग जैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें