फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में बागपत के किसानों का एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय भ्रमण के लिए हरियाणा के करनाल व हिसार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

चौगामा किसान क्लब दाहा एवं क्षेत्र के अन्य ग्रामों से 25 प्रगतिशील किसानों के दल को एलडीएम प्रदीप वसंत थ्रोट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम एनडीआरआई करनाल और कृषि यूनिवर्सिटी हिसार के लिए आयुर्वेद रिसर्च फाउंडेशन सोनीपत हरियाणा के सहयोग से आयोजित किया गया है। किसान क्लब अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया की प्रगतिशील किसानों का दल गेहूं, गन्ना व पशुपालन पर आधुनिक प्रणाली के तहत अध्ययन कर कम लागत में उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान करेगा। प्रतिनिधिमंडल में यशवीर राणा, सुधीर तोमर, कंवरपाल राणा, प्रेम सिंह राणा, विश्व बंधु शास्त्री, उमेश राणा, रामगोपाल आर्य, ऋषि पाल राणा, अमरपाल राणा, देशवीर नैन, राकेश शर्मा, अब्दुल कादिर, जिनेन्द्र गुप्ता, मनोज मलिक आदि किसान शामिल रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर जिनेंद्र गुप्ता, कादिर एवं रविन्द्र कुंडू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें