फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत का डंपर लूट ले गए बदमाश

Tue, 22 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत-चमरावल रोड पर खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास रेत से भरे डंपर को रविवार रात कार सवार चार बदमाश लूटकर ले गए।
विज्ञापन

  शामली के कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि वह डंपर चलाता है। उसका भतीजा वेसर उसके साथ रहता है। रविवार रात करीब ढाई बजे हरियाणा के खेवड़ा गांव के यमुना खादर से रेत लेकर मुरादनगर (गाजियाबाद) जा रहा था। जैसे ही ट्रक पाबला बेगमाबाद और खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बीच में पहुंचा, तभी पीछे से कार में सवार होकर चार बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर डंपर को रुकवा लिया और वाहन को लूट लिया। बदमाश खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास रेत उतारकर डंपर लेकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अफसरों ने पहले मौका मुआयना किया बाद में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।  सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना लूट की प्रतीत नहीं हो रही है। जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  शराब और चाकू के साथ दो पकड़े बागपत। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिल्लू और अनिल है। आरोपियों के पास से एक चाकू और शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब की तस्करी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें