फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: लखनऊ तक गूंजा तीन नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

Fri, 19 Jan 2024 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में एक गांव से तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। एसपी ने तीनों बहनों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के लुहारी गांव में एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनें के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। फिलहाल लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही हैं। उधर, 24 घंटे बाद भी किशोरियों की बरामदगी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटी लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अगरपाल का फाइल फोटो।



नाबालिग किशोरियों को तलाश करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित
लुहारी गांव से लापता बहनों की तलाश करने के लिए जहां एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। वहीं पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गठित टीम हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत समेत अन्य जगहों पर लापता बहनों की तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे
लुहारी गांव से लापता तीन नाबालिग सगी बहनों को 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ग्रामीणों को समझाने में जुट हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें