फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर सामने आया धर्म परिवर्तन कराने का मामला, एएसपी से मिले हिंदू संगठन के लोग, सीओ करेंगे जांच

Thu, 02 Sep 2021 08:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यूपी के इस जिले में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदू-संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय का व्यक्ति युवक-युवतियों का तंत्र-मंत्र से इलाज करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराता है।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी के विशेष समुदाय के एक व्यक्ति पर तंत्र-मंत्र करके युवक-युवतियों का उपचार करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। हिंदू-संगठनों के पदाधिकारियों ने मामले में एएसपी से शिकायत की है। वहीं एएसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, नगर अध्यक्ष कपिल प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, बेटी बचाओ के जिला सह प्रमुख राजीव विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण जिला संयोजक दीपक मानव, खंड संयोजक अशोक शर्मा सहित अन्य लोग गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में विशेष समुदाय का एक व्यक्ति हिंदू युवक-युवतियों का तंत्र-मंत्र से उपचार करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराता है। वह हर गुरुवार की शाम कस्बे में होली चौक समेत अन्य स्थान पर गद्दी लगाकर बैठता है और 25-30 युवक-युवतियों को एकत्र कर लेता है। 

उन्होंने बताया कि वह काफी समय से इलाज के बहाने नाबालिगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। एक किशोरी को पिछले 18 दिन से इलाज के बहाने अपने पास रखे हुए है और उसको धर्म परविर्तन के लिए उकसा रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू युवक-युवतियों को नमाज पढ़ा रहा है। इस मामले में एएसपी से शिकायत करते हुए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि सीओ बागपत अनुज मिश्रा को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें