फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिवाइडर से उछलकर दूसरी तरफ ट्रैक्टर पर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गेट के पास हुआ हादसा, कार सवार तीन घायल
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गेट के पास तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा कर रोड के दूसरी ओर ट्रैक्टर पर जाकर पलट गई। हादसे में सवार पिता, पुत्र समेत तीन घायल हो गए, जिनका बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर का रहने वाला नाजिम रविवार सुबह अपने पिता जमील और अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गेट के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ आ रहे ट्रैक्टर पर पलट गई। हादसे में नाजिम, उसका पिता जमील और उसका दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें