फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सिसाना गांव के पास बाइक सवार सिरसली गांव के युवक की गर्दन पतंग के मांझे में उलझकर कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी गौतम पुत्र इंद्रपाल एक दूरसंचार कंपनी के सिम बेचने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह सिम बेचकर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में सिसाना गांव के पास पतंग का मांझा उसकी गर्दन में आकर लिपट गया। इससे उसकी गर्दन कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल बागपत भर्ती कराकर उसके परिजनों की सूचना दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया। दिल्ली अस्पताल में युवक हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें