फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कालेसिंह मंदिर से घंटा चोरी कर मूर्ति खंडित की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
-गौना-लहचौड़ा गांव के जंगल का मामला, घटना पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया
विज्ञापन

फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गौना-लहचौड़ा गांव के जंगल स्थित बाबा काले सिंह मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी कर लिया गया और मूर्ति खंडित कर दी गई। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

गौना गांव निवासी राजकुमार, कृष्णपाल, राहुल, प्रेमपाल, टिंकू आदि ने बताया कि शनिवार को कालेसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर में लगा 11 किलो पीतल का घंटा चोरी मिला। इसके अलावा बाबा कालेसिंह की मूर्ति भी खंडित मिली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने घंटा चोरी करने के बाद मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर रात में गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल चंदा एकत्रित कर घंटा लगवाया गया था। उधर, चांदीनगर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें