संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सावेज को पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सावेज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान फैसल की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ एक जनवरी को पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें वांछित चल रहे सावेज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि रविवार रात 25 हजार रुपये के इनामी सावेज को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसमें वांछित अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।