फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा टूटकर गिरा, ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे की पट्टी कुरैशियान में बृहस्पतिवार की शाम कपड़ा कारोबारी परवेज कुरैशी के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर पहली मंजिल के छज्जे पर गिर गया। इससे पहली मंजिल का छज्जा भी टूटकर गिर गया। छज्जे पर बैठकर काम कर रहे राजमिस्त्री और दो मजदूरों की मलबे में दबने से माैत हो गई। छज्जा पांच फीट बाहर निकाला गया था। नीचे पिलर भी नहीं लगाया गया था। देर रात तक पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे की पट्टी कुरैशियान में पिछले एक साल से परवेज कुरैशी के मकान का निर्माण चल रहा है। राजमिस्त्री सुरेंद्र, अपने दामाद रोबिन और कल्लू के साथ काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम सुरेंद्र और रोबिन मकान की पहली मंजिल के छज्जे पर बैठकर दीवार में डिजाइन बनाने का काम कर रहे थे, जबकि मजदूर कल्लू नीचे से चिनाई का सामान ऊपर पहुंचा रहा था।

शाम करीब साढ़े छह बजे मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर पहली मंजिल के छज्जे पर गिर गया। इससे पहली मंजिल का छज्जा भी गिर गया। सुरेंद्र और रोबिन नीचे सड़क पर गिरकर मलबे में दब गए। मजदूर कल्लू भी मलबे में दब गया। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर आए और लोगों को बचाने के लिए मलबा हटाने लगे।
विज्ञापन

जब तक लोगों ने मलबा हटाया, तब तक राजमिस्त्री सुरेंद्र (65) निवासी पट्टी जगमलान छपरौली, उनके दामाद मजदूर रोबिन (30) निवासी निरधाना जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी। घायल मजदूर कल्लू (30) निवासी पट्टी जगमलान को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि कल्लू को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।

-
लोग बोले-बंदरों के कूदने से गिरा छज्जा

पट्टी कुरैशियान निवासी साजिद और अशरफ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बंदरों का झुंड परवेज के मकान पर चढ़ गया था। बंदर इधर-उधर कूद रहे थे। इसी वजह से छज्जा गिर गया। पांच फीट का छज्जा मकान के लिंटर से आगे निकाला गया था। नीचे पिलर भी नहीं लगा था। इसी वजह से छज्जा गिरा होगा।


छज्जा गिरने से राजमिस्त्री व दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हुई है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत आने पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें