फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जन्मदिन की पार्टी करके आते हुए पिकअप से टकराई कार, गोद लिए बेटे समेत दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। हरियाणा के मुरथल से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे छह दोस्तों की कार दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लोनी निवासी इरशाद (27) और रिहान (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोनी के राजा, साहिल और बूढ़पुर के नईम व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह ट्योढ़ी गांव के पास हुई। उनकी सेंट्रो कार पंक्चर होने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आगे बैठे इरशाद और रिहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। औद्योगिक चाैकी से पहुंची पुलिस ने घायल राजा, साहिल, नईम और सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़कर बाहर निकाला गया।
बूढ़पुर गांव के नईम और उसके दोस्त सागर का लोनी आना-जाना लगा रहता था। लोनी में ही उनकी दोस्ती कार मैकेनिक रिहान और टेलर इरशाद से हुई थी। इरशाद का बुधवार को जन्मदिन था। इसी उपलक्ष्य में इरशाद लोनी से रिहान, राजा और साहिल को लेकर बागपत आया था। यहां से वे नईम और सागर को साथ लेकर मुरथल गए थे। सभी दोस्तों ने मुरथल में रातभर जन्मदिन की पार्टी मनाई। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे नईम और सागर को बूढ़पुर गांव में छोड़ने जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास उनकी कार के सामने अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान कार का टायर भी पंक्चर हो गया और वह सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में इरशाद और रिहान की माैत हो गई। वहीं अन्य दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि इरशाद के चाचा इकराम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इकराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें