फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चलती ट्रेन का एक्सल जाम हुआ, हादसा होने से बचा

विज्ञापन
परिवहन की खबर से संबं​धित। एक्सल जाम होने के बाद बड़ौत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- ट्रेन को एक्सल जाम हुए ही बड़का से बड़ौत तक लाया गया
विज्ञापन

- रविवार रात दो बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली–सहारनपुर रेलमार्ग पर रविवार की देर रात दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 74023 का एक्सल अचानक जाम हो गया। ट्रेन उस समय बड़का स्टेशन के पास थी और उसमें 700 से अधिक यात्री सवार थे। जाम एक्सल के बावजूद ट्रेन को करीब तीन किलोमीटर दूर बड़ौत स्टेशन तक लाया गया और इस बीच भी हादसे का डर बना रहा।
रविवार की रात जैसे ही दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन बड़का रेलवे हाल्ट से रवाना हुई, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसका एक्सल जाम हो गया। एक्सल जाम होने की वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों को तेज झटका लगा। ट्रेन में सवार यात्री दिनेश, अनित, हरपाल, सोनू आदि का कहना है कि एक्सल जाम होने के बाद ट्रेन की स्पीड कम हो गई मगर उसको नहीं रोका गया। इससे पटरियों के बीच तेज चिंगारियां उठने लगी। तीन किलोमीटर तक ट्रेन चलाई गई। यात्रियों का कहना है कि जब एक्सल जाम की जानकारी मिल गई थी तो ट्रेन को तुरंत रोका जाना चाहिए था।
विज्ञापन

ट्रेन को बड़ौत तक लाने में यदि थोड़ी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एक्सल जाम होने से ट्रेन पटरी से उतरने या चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा बना रहा। रविवार रात में 2 बजकर दो मिनट पर यह ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्री उससे नीचे उतरने के लिए दौड़ पड़े। वह किसी अन्य वाहनों से अपने गंतव्य तक गए। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों ने सुबह तक तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य जारी रखा। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रेन को ठीक करके दिल्ली वापस भेजा गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

- इन कारणों से हो जाता है एक्सल खराब या जाम
एक रेलवे कर्मचारी ने बताया कि दरार, गड्ढा या घिसाव के कारण एक्सल जाम या खराब हो जाता है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है मगर ट्रेन को बड़ौत स्टेशन पर लाया गया। यह जरूर रहा कि ट्रेन की गति नियंत्रित रही।

एक्सल जाम होते ही हो सकता था हादसा
एक्सल के जाम होने के बाद ट्रेन की असामान्य गति होने के कारण हादसा हो सकता था। इससे ट्रेन के पटरी से उतरने की आशंका होती है या फिर घर्षण से अत्यधिक गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे आग लगने का खतरा होता है।
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंची तो चालक व अन्य कर्मचारियों ने ट्रेन के एक्सल जाम होने की जानकारी दी। यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया था और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। संचालन सामान्य रहा। - विपिन शर्मा, स्टेशन मास्टर बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें