फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बालैनी टोल पर कैंटर ने बाइक सवार तीन पेंटरों को कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
बालैनी टोल पर हादसे में मृतक रिठानी निवासी नितिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
- सोनीपत के बहालगढ़ में काम कर मेरठ के रिठानी लौट रहे थे वापस
विज्ञापन

- कैंटर से आगे निकलने के प्रयास में टोल के प्लेटफार्म से टकराई बाइक तो कैंटर से साइड लगने पर गिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर को बाइक सवार पेंंटर नितिन (24), दिनेश (27) और भूपेंद्र निवासी रिठानी जिला मेरठ को कैंटर ने कुचल दिया। इसमें नितिन और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल भूपेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को कब्जे में ले लिया।
मेरठ जिले के रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र सोनीपत जिले के बहालगढ़ में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे थे। सोमवार दोपहर तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही बालैनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक कैंटर से आगे निकलने के प्रयास में उनकी बाइक टोल के प्लेटफार्म से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होने पर कैंटर से साइड लग गई।
विज्ञापन

इससे दिनेश, नितिन और भूपेंद्र सड़क की तरफ गिर गए और पीछे से आए कैंटर ने तीनों को कुचल दिया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। हादसे के बाद राहगीर और टोलकर्मी वहां आए। कैंटर के नीचे आने से दिनेश और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायल भूपेंद्र का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मृतकों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। सोमवार देर शाम थाने पहुंचे पेंटर दिनेश के भाई मोहित ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
- सड़क पर गिरते ही दिनेश के सिर से उतर गया हेलमेट
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हाईवे पर गिरे तीनों पेंटरों को कैंटर कुचलता हुआ नजर आ रहा है। इसमें बाइक चालक दिनेश के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। फुटेज में सड़क पर गिरते ही दिनेश के सिर से हेलमेट उतरकर दूर चला गया। इसके बाद दिनेश का सिर कैंटर के पहिए के नीचे आ गया।
- दो-दो भाइयों में छोटे थे नितिन और दिनेश
मेरठ जिले के रिठानी निवासी पेंटर नितिन अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। वह अपने बड़े भाई के साथ टैंट का काम भी संभालता था। इसके अलावा दिनेश भी दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं।
वर्जन- बालैनी टोल प्लाजा पर हुए हादसे में मुकदमा दर्ज कर कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा
विज्ञापन

- कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक गिरने से बाछौड़ के व्यक्ति की मौत
फोटो संख्या 8

बड़ौत। छपरौली मार्ग पर मलकपुर गांव के पास रविवार शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलकर गिरने से सुशील (45) निवासी बाछौड़ की मौत हो गई।

बाछौड़ गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि उनका छोटा भाई सुशील रविवार शाम बड़ौत से वापस घर लौट रहा था। वह मलकपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। सुशील ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में सुशील का सिर सड़क पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मलकपुर के ग्रामीणोंं ने घायल का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में सुशील की मौत हो गई। सुशील दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि कुत्ते से बाइक बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है।

बालैनी टोल पर हादसे में मृतक रिठानी निवासी नितिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

बालैनी टोल पर हादसे में मृतक रिठानी निवासी नितिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

बालैनी टोल पर हादसे में मृतक रिठानी निवासी नितिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

बालैनी टोल पर हादसे में मृतक रिठानी निवासी नितिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें