फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा, मकान भी गिराए

Sun, 26 Oct 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के आर्शीवाद मैरिज होम के पास   नई बस्ती में अतिक्रमण के दौरान मकान ध्वस्त किए जाने के बाद
विज्ञापन
बागपत। बागपत में चमरावल मार्ग और खेकड़ा में अवैध कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का पीला पंजा चला। अवैध रूप से विकसित की जा रही पांच कॉलोनियों में सड़कों को तोड़ने के साथ ही मकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के विरोध में कई जगह लोगाें ने विरोध किया और अफसरों के साथ नोकझोंक हुई। वहीं जिले में 30 से अधिक काॅलोनियों को कार्रवाई करने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण से स्वीकृति कराए बिना ही अवैध रूप से काॅलोनी काटी जा रही हैं और काॅलोनी में प्लाॅट बेचे जा रहे हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी काॅलोनाइजरों ने नक्शा पास नहीं कराया। कई काॅलोनी में लोगों ने मकान भी बनवा दिए है।
नक्शा पास नहीं कराने पर विकास प्राधिकरण ने बागपत व खेकड़ा में शनिवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बागपत में चमरावल मार्ग और रक्षा हॉस्पिटल के सामने एडीएम पंकज वर्मा व एसडीएम अमरचंद वर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहां 40 हजार वर्ग मीटर में अजय जैन, सचिन गुप्ता, नरेंद्र, अजय, हाजी यासीन, बानू मिलकर दो कॉलोनियां काट रहे हैं। कॉलोनी में कई मकान भी बनवा दिए गए। प्राधिकरण ने वहां सड़क, दीवार समेत कई निर्माण भी तोड़ दिए।
कार्रवाई के दौरान वहां अधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। एडीएम ने कॉलोनी काटने वालों को दोबारा निर्माण कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके साथ ही वहां नजर रखने के कर्मियों को निर्देश दिए।
खेकड़ा में नगर नियोजक प्रोभात कुमार पॉल, सहायक अभियंता अतुल शर्मा, अवर अभियंता अजीत कुमार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने फखरपुर रोड पर सोनू व खन्नू की आठ हजार वर्ग मीटर में नक्शा पास कराए बिना काटी जा रही कॉलोनी में किए गए सड़क व दीवार को तोड़ दिया।
इसके अलावा कोणार्क पब्लिक स्कूल के पास उजाला सिंह की पांच हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही कॉलोनी व मुबारिकपुर मार्ग पर संजय यादव व बिट्टू धामा की चार हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही काॅलोनी में निर्माण धवस्त किया। अफसरों ने तीनों कॉलोनाइजरों को नोटिस दिया और काॅलोनी को सील करने की कार्रवाई की।


30 से अधिक कालोनियों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया
जिले में विकास प्राधिकरण ने 30 से अधिक कॉलोनियों को चिह्नित किया है और इन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। इनको एक महीने पहले नोटिस देने के बाद भी नक्शा पास कराने की कार्रवाई नहीं की गई। प्राधिकरण व प्रशासन जल्द ही इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इनके अलावा भी कॉलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है क्योंकि इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेकर लोग फंस जाते हैं और वह मकान बनाने के लिए लोन तक नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें